लाइव न्यूज़ :

लोक गायिका मैथिली ठाकुर अब मतदाताओं को करेंगी जागरूक, चुनाव आयोग ने बनाया स्टेट आईकॉन

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2023 16:14 IST

2024 लोकसभा चुनाव से पहले मैथिली ठाकुर बिहार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मैथिली को मधुबनी जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव आयोग ने स्टेट आईकॉन बनाया है।अब मैथिली बिहार के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करती नजर आयेंगी।राज्य निर्वाचन आयोग ने मैथिली ठाकुर के नाम का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा था जिस पर चुनाव आयोग ने मुहर लगा दी।

पटना:बिहार की लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर को चुनाव आयोग ने स्टेट आईकॉन बनाया है। इस तरह अब मैथिली बिहार के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करती नजर आयेंगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने मैथिली ठाकुर के नाम का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा था जिस पर चुनाव आयोग ने मुहर लगा दी। इस संबंध में आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दिया है। 

2024 लोकसभा चुनाव से पहले मैथिली ठाकुर बिहार में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मैथिली को मधुबनी जिले का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। मधुबनी जिले के 47वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में इसकी घोषणा की गई थी। इससे पहले पिछले महीने बिहार के उद्योग विभाग ने मैथिली ठाकुर को बिहार के खादी, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के प्रचार-प्रसार के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया था। 

वहीं अभी कुछ दिनों पहले ही संगीत नाटक अकादमी के प्रतिष्ठित ‘उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार’ के लिए भी उन्हें चुना गया था। वहीं, स्टेट आइकॉन बनने के बाद मैथिली ठाकुर ने कहा कि मेरे लिये ये अत्यंत हर्ष का विषय है। मैं हमेशा अपना योगदान देने की कोशिश करते रहूंगी। आप सब का आशीर्वाद बना रहे। 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि मुझे चुनाव आयोग की ओर से बिहार राज्य का नया आईकॉन बनाया गया। मेरी लिये ये अत्यंत हर्ष का विषय है। मैं हमेशा अपना योगदान देने की कोशिश करते रहूंगी। आप सबका आशीर्वाद बना रहे। 

बता दें कि बिहार की बेटी मैथिली ठाकुर छोटी सी उम्र में देश ही नहीं विदेश में अपनी सुरीली आवाज से लाखों लोगों को अपना फैन बना चुकी है। उनका जन्म 25 जुलाई 2000 को मधुबनी के बेनीपट्टी में हुआ। मैथिली को हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अलावा मैथिली को लोक संगीत का प्रशिक्षण उनके पिता और दादा से मिला है। 

मैथिली ठाकुर फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत सोशल मीडिया साइट्स पर भी बेहद सक्रिये रहती हैं। फेसबुक पर उनके करीब 14 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर 34 लाख और यूट्यूब पर भी इनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। मैथिली हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के अलावा मैथिली लोक संगीत गाकर इंटरनेट पर सनसनी मचा चुकी है।

टॅग्स :बिहारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव