लाइव न्यूज़ :

पश्चिमी मध्यप्रदेश में छाया रहा कोहरा, कई भागों में हल्की बारिश

By भाषा | Updated: December 13, 2020 14:38 IST

Open in App

भोपल, 13 दिसंबर पश्चिमी मध्यप्रदेश में रविवार सुबह कोहरा छाया रहा वहीं राज्य के कई भागों में रुक-रुक कर हल्की बारिश जारी रही।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि अरब सागर में बनी चक्रवाती स्थिति के कारण मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश जारी है।

उन्होंने कहा कि भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, शाजापुर, राजगढ़ एवं उज्जैन सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश के कई इलाकों में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई।

साहा ने बताया कि प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार सुबह 10 बजे तक दृश्यता 300 मीटर तक थी।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर और जबलपुर, शहडोल, रीवा, ग्वालियर एवं सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई।

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कुक्षी में तीन सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि सरदारपुर, सेंधवा, खंडवा एवं पानसेमल में दो-दो सेंटीमीटर बारिश हुई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीधी में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस नरसिंहपुर में दर्ज किया गया।

साहा ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, जबलपुर एवं उज्जैन संभागों के जिलों में तथा सागर, दमोह, टीकमगढ़, गुना, अनूपपुर एवं डिंडोरी जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा हो सकती है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा