पंजाब, हरियाणा में छाया रहा कोहरा

By भाषा | Updated: December 13, 2020 16:00 IST2020-12-13T16:00:16+5:302020-12-13T16:00:16+5:30

Fog prevails in Punjab, Haryana | पंजाब, हरियाणा में छाया रहा कोहरा

पंजाब, हरियाणा में छाया रहा कोहरा

चंडीगढ़, 13 दिसंबर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में रविवार को कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, पठानकोट और भिवानी समेत कई स्थानों पर सुबह कोहरे की मोटी चादर छाई रही। अधिकतर स्थानों पर रात का तापमान सामान्य के करीब रहा।

विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ में 13 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

हरियाणा में, अंबाला और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 11.1 और 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी और नारनौल में रात में मौसम काफी ठंडा रहा और न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.7 डिग्री और 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा कि पंजाब में, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.3, 10.5 और 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं बठिंडा में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fog prevails in Punjab, Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे