लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आने वाले दिनों में कोहरा छाए रहने की संभावना

By भाषा | Updated: December 23, 2021 11:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार की सुबह ठंडी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने बताया कि शहर में आगामी दिनों में कोहरा छाया रहेगा। आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, ‘‘आगामी दिनों में शहर में मध्यम से कम स्तर पर कोहरा छाए रहने की संभावना है।’’ अधिकारियों ने बताया कि अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है।

मौसम विभाग ने कहा कि बृहस्पतिवार को दिन में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत रही। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 407 और बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे मामूली वृद्धि के साथ एक्यूआई 416 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 और 500 ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह