लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोहरा, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

By भाषा | Updated: December 7, 2020 22:29 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। वहीं, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

स्थानीय मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू जिलों में सोमवार को मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

उन्होंने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 दिसंबर को राज्य में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। 11 दिसंबर से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में सीकर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 9.5, पिलानी में 10.5,जयपुर-भीलवाड़ा में 10.8-10.8 डिग्री, वनस्थली, श्रीगंगानगर, डबोक में 11.6-11.6, चित्तौड़गढ़ में 11.8 और अन्य स्थानों पर 13.5 से 16.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस से लेकर 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बने रहने के साथ तापमान में उतार -चढ़ाव होने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं