उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा

By भाषा | Updated: February 13, 2021 16:46 IST2021-02-13T16:46:54+5:302021-02-13T16:46:54+5:30

Fog in many parts of Uttar Pradesh | उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा

लखनऊ, 13 फरवरी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क होने के साथ अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को राज्य की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि प्रयागराज का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाहजहाँपुर राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहाँ पारा 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार 14 फरवरी को भी राज्य के अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Fog in many parts of Uttar Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे