लाइव न्यूज़ :

पुरी युवाओं को पर्याप्त टीके उपलब्ध कराने पर ध्यान दें: सिसोदिया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से कहा कि वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘सिर्फ गाली’ देने के बजाय युवाओं को पर्याप्त टीके मुहैया कराने पर ध्यान दें।

वह पुरी के उस ट्वीट का जवाब दे रहे थे, जिसमें केजरीवाल की पंजाब यात्रा और दिल्ली में सोमवार को टीके लगाने की गति की आलोचना की गई थी। सोमवार को देशभर में 84 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया था।

पुरी ने ट्वीट किया था, ‘‘जिस दिन भारत में 84 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया उस दिन दिल्ली में सिर्फ 76 हजार 259 लोगों को टीका लगा, जबकि उसके पास 11 लाख खुराक मौजूद थीं. क्यों? दिल्ली के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान देने की बजाए केजरीवाल जी पंजाब में अपनी पार्टी के लिए सिख मुख्यमंत्री का चेहरा ढूंढने में व्यस्त हैं।’’ इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सिसोदिया ने कहा, ‘‘हरदीप पुरी जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हर वक्त गाली देने की बजाय कृपया युवाओं को पर्याप्त टीके मुहैया कराने पर ध्यान दें।’’

केजरीवाल सोमवार को अमृतसर की यात्रा पर गये थे और उन्होंने घोषणा की थी कि पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा सिख समुदाय से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह