लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट में ‘होमस्टे’ के प्रोत्साहन पर ध्यान केंद्रित किया गया

By भाषा | Updated: November 29, 2021 16:56 IST

Open in App

कोहिमा, 29 नवंबर पर्यटन मंत्रालय, कोविड-19 महामारी के बाद पर्यटकों के लिए घर पर ही व्यक्तिगत देखभाल (होमस्टे) और स्थानीय अनुभव प्रदान करने के वास्ते अभियान चला रहा है। मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वास्तव में, यहां आयोजित हो रहे नौवें तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मार्ट में ‘होमस्टे’ के प्रोत्साहन पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

मंत्रालय ने इसके लिए केंद्रीय पोर्टल पर पंजीकरण करवाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम के दौरान, मंत्रालय ने नगालैंड में चल रहे ऐसे 20 ‘होमस्टे’ के मालिकों को सम्मानित भी किया। मंत्रालय में अतिरिक्त महानिदेशक रुपिंदर बरार ने कहा, “महामारी से पहले ही होमस्टे की मांग आ रही थी और अब यह मांग अविश्वसनीय रूप से बढ़ गई है। हम होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रोत्साहन अभियान को उसके अनुसार ढाल रहे हैं। अब पर्यटक बड़े होटल नहीं चाहते। उन्हें बड़ी और खुली जगह चाहिए होती है। वे व्यक्तिगत देखभाल और स्थानीय चीजें पसंद करते हैं। हम स्टेकेशन को भी बढ़ावा दे रहे हैं।”

होमस्टे में आगंतुकों को स्थानीय लोग कमरे किराये पर देते हैं। पर्यटन मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, देश में होटलों के दो लाख कमरों की खाली जगह भरने का भी यह अच्छा विकल्प है। नगालैंड की राजधानी कोहिमा में जहां पर्यटन मुख्य रूप से ट्रेकिंग और एडवेंचर खेल पर टिका है, होमस्टे के लिए केवल आवश्यक चीजों की जरूरत है। दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़े 29 वर्षीय तेजस्वी के लिए अपने घर को होमस्टे बनाना एक बेहतर व्यवसाय था जिसमें बहुत कम पूंजी की जरूरत थी।

उन्होंने कहा, “मैंने जो उम्मीद की थी, यह उससे बेहतर निकला। मेरे यहां बहुत सारे आगंतुक आते हैं और उनमें से ज्यादातर बार-बार आने वाले लोग हैं।” तेजस्वी ने अपनी संपत्ति का नाम ‘एकिम होमस्टे’ रखा है जो क्षेत्र में तीन अन्य होमस्टे को चलाने में मदद कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता