लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संबंधी गतिविधियों पर ध्यान दें, लोगों के भरोसे के लिये आवश्यक सेवाएं जारी रखें : वर्धन

By भाषा | Updated: May 25, 2021 22:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 संबंधी गतिविधियों पर ध्यान दें और आवश्यक सेवाएं प्रदान करते रहना न सिर्फ स्वास्थ्य प्रणाली में लोगों का भरोसा कायम रखने के लिये बल्कि अन्य स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों की वजह से लोगों की जान जाने के खतरे को कम करने के लिये भी जरूरी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक उन्होंने “कोविड-19 संकट के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखना” विषय पर एक उच्च स्तरीय डिजिटल चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की।

बयान के मुताबिक, उन्होंने “कोविड-19 संकट के दौरान गैर संचारी रोगों (एनसीडी) के लिये निर्बाध स्वास्थ्य सेवाओं” पर देशों के लिये ‘कॉल फॉर एक्शन’ (कार्यवाही के लिये आह्वान) सत्र के आयोजन के लिये संयुक्त राष्ट्र प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान की ‘एनसीडी-हराओ’ साझेदारी की सराहना की।

इस बैठक का आयोजन यह सुनिश्चित करने के लिये किया गया था कि मानवीय संकट के इस समय में गैर संचारी रोगों से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर मिलती रहें।

डिफीट-एनसीडी साझेदारी की शुरुआत यह पता चलने के बाद हुई कि बीमारी के वैश्विक बोझ में एनसीडी की काफी संख्या है और हर साल कम से कम 4.1 करोड़ से ज्यादा लोग इससे जान गंवा रहे हैं। यह दुनिया भर में होने वाली कुल मौतों के 70 प्रतिशत के बराबर है।

बयान में उनको उद्धृत करते हुए बताया गया कि वर्धन ने दुनिया का ध्यान मौजूदा संकट कोविड-19 महामारी के वैश्विक खतरे की ओर खींचा जिसकी वजह से दुनिया में 34.6 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत भी कोरोना वायरस संक्रमण की भयानक दूसरी लहर का प्रकोप झेल रहा है।

उन्होंने मुख्य रूप से आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के महत्व और इन सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिये वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों की क्षमता पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव पर भी प्रकाश डाला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर