लाइव न्यूज़ :

एफएमजी परीक्षा : जुर्माना लगाने के आदेश के खिलाफ चिकित्सकों की याचिका पर सुनवाई 12 जुलाई को

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह चिकित्सकों द्वारा दायर एक याचिका पर 12 जुलाई को सुनवाई करेगा। इस याचिका में चिकित्सकों ने देश में कोविड-19 के हालात के मद्देनजर उनकी विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) को टालने को लेकर दायर याचिका को खारिज किये जाने के दौरान अदालत द्वारा की गई कुछ टिप्पणियों और जुर्माना लगाए जाने के आदेश को चुनौती दी है।

न्यायमूर्ति सी हरिशंकर और न्यायमूर्ति सुब्रमणियम प्रसाद की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि इस मामले पर अभी विचार किये जाने का कोई औचित्य नहीं है और मामले को नियमित पीठ के पास सुनवाई के लिये 12 जुलाई को सूचीबद्ध कर दिया।

अदालत ने कहा, “आप सिर्फ जुर्माना और विपरीत टिप्पणियों को चुनौती दे रहे हैं, इसे रोस्टर बेंच (नियमित पीठ) के समक्ष सुनवाई के लिये आने दीजिए।”

याचिकाकर्ता, एसोसिएशन ऑफ एमडी फिजिशियंस, ने एकल न्यायाधीश की पीठ के 11 जून के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। अदालत ने तब अपने आदेश में याचिका खारिज करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और कुछ विपरीत टिप्पणियां की थीं। याचिका में 18 जून को होने वाली परीक्षा को टालने का अनुरोध किया गया था।

एसोसिएशन ने कहा था कि परीक्षा केंद्रों के रूप में सीमित शहरों को ही अधिसूचित किया जा रहा है और ऐसे में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को कोविड टीके की एक भी खुराक लिए बिना यात्रा करनी होगी। इस संगठन के सदस्यों में कुछ विदेशी मेडिकल स्नातक भी हैं, जिन्होंने विदेशों में स्थित संस्थानों में अपना प्राथमिक मेडिकल पाठ्यक्रम पूरा किया है। एकल न्यायाधीश ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि इसमें कोई संदेह नहीं कि जून 2021 में एफएमजीई की परीक्षा कराने के फैसले के लिये राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मामले के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां