लाइव न्यूज़ :

बड़े पैमाने पर प्लास्टिक उत्पादन को बढ़ावा दे रही हैं एफएमसीजी कंपनियां: ग्रीनपीस

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने पर जोर देने के बीच, ग्रीनपीस की एक नयी रिपोर्ट में पाया गया है कि बड़ी एफएमसीजी कंपनियां प्लास्टिक उत्पादन को बढ़ावा दे रही हैं, जिससे भारत सहित दुनिया भर में वैश्विक जलवायु, समुदायों और पारिस्थितिकी तंत्र को खतरा है।

ग्रीनपीस यूएसए द्वारा मंगलवार को जारी एक पोर्ट में दावा किया गया है कि फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनियां (एफएमसीजी) एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक पैकेजिंग को प्रतिबंधित करने वाले कानून का विरोध करने के लिए दुनिया भर में जीवाश्म ईंधन उद्योग के साथ मिलकर काम कर रही हैं।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि उन्होंने मिलकर 'रासायनिक या उन्नत पुनर्चक्रण' जैसे गलत समाधानों की वकालत की।

रिपोर्ट में दावा किया गया है, "एकल-उपयोग वाली प्लास्टिक पैकेजिंग के कुछ सबसे बड़े खरीदारों के रूप में कोका-कोला, नेस्ले और पेप्सिको जैसी बड़ी फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स कंपनियां (एफएमसीजी) प्लास्टिक उत्पादन के विस्तार को बढ़ावा दे रही हैं। यह विस्तार वैश्विक जलवायु के साथ-साथ दुनिया भर के समुदायों और पारिस्थितिकी तंत्रों के लिए खतरा है।”

यह रिपोर्ट इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत सरकार ने 2022 तक एकल उपयोग वाली प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने का संकल्प लिया है।

रिपोर्ट में कहा गया, "हम एफएमसीजी कंपनियों और तेल और गैस उद्योग के बीच व्यापार लिंक और संयुक्त लॉबिंग प्रयासों का पर्दाफाश करते हैं, और प्लास्टिक उत्सर्जन रिपोर्टिंग में पारदर्शिता की कमी और एकल-उपयोग प्लास्टिक पैकेजिंग के उपयोग को कम करने में उनकी विफलता को उजागर करते हैं।"

रिपोर्ट में कहा गया है, "इसके अलावा, हम इन कंपनियों से एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को हटाकर और पुन: उपयोग प्रणालियों और पैकेज-मुक्त उत्पादों को बढ़ावा देकर जलवायु परिवर्तन और प्लास्टिक प्रदूषण संकट को रोकने का आग्रह करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब