लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में विपक्ष की टिप्पणियों को लेकर बोलीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण- कई बार मैं टीचर की तरह समझाती हूं

By भाषा | Updated: July 10, 2019 20:57 IST

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी सदस्यों ने जब वित्त मंत्री की बातों पर टीका टिप्पणी जारी रखी तब वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘चाहे कोई मेरी हंसी उड़ाये, लेकिन कई बार में कक्षा में विद्यार्थियों को समझा रही शिक्षका की तरह बोलती हूं ... यदि यह पर्याप्त नहीं है तो मुझे सदस्यों का संसद भवन के कमरा नंबर 36 में पूरे सम्मान के साथ स्वागत करते हुए खुशी होगी।’’

Open in App

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को लोकसभा में बजट चर्चा के जवाब में विपक्षी सदस्यों को यह कह कर भड़का दिया कि वह कई बार किसी बात को एक शिक्षिका की तरह समझाती है.. पर यदि इसमें कोई कमी रह गयी हो तो सदस्य उनके कक्ष में आकर बात कर सकते हैं, उनका स्वागत है। सीतारमण वर्ष 2019- 20 के बजट पर हुई सामान्य चर्चा का उत्तर दे रही थीं। वह विपक्ष द्वारा बजट दस्तावेज में दिये गये आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों और आर्थिक समीक्षा में अनुमानित आंकड़ों में अंतर के सवाल पर सदस्यों के समक्ष स्थिति स्पष्ट कर रही थी।

कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी सदस्यों ने जब वित्त मंत्री की बातों पर टीका टिप्पणी जारी रखी तब वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘चाहे कोई मेरी हंसी उड़ाये, लेकिन कई बार में कक्षा में विद्यार्थियों को समझा रही शिक्षका की तरह बोलती हूं ... यदि यह पर्याप्त नहीं है तो मुझे सदस्यों का संसद भवन के कमरा नंबर 36 में पूरे सम्मान के साथ स्वागत करते हुए खुशी होगी।’’

कांग्रेस के सदस्य उनकी इस टिप्पणी से भड़क गये। पार्टी के अधीर रंजन चौधरी ने कहा, ‘‘हम वित्त मंत्री को ध्यान से सुन रहे हैं, लेकिन वह हमें गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं। सदस्य स्पष्टीकरण मांगेगे। उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिये।’’

उनके साथ विपक्ष के तमाम सदस्य अपने स्थानों पर खड़े हो गये और जोर जोर से बोलने लगे। अध्यक्ष ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को शांत करते हुए व्यवस्था दी कि वह रिकार्ड देखेंगें और यहि कोई बात अपत्तिजनक है तो उसे कार्यवाही से हटा दिया जायेगा।

सीतारमण ने इससे पहले कहा था कि उनके बजट अनुमान फरवरी में पेश किये गये अंतरिम बजट पर आधारित हैं। अंतरिम बजट में और शुक्रवार को पेश पूर्ण बजट में आंकड़ों में निरंतरता बनाये रखी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सदन को आश्वस्त करना चाहती हूं कि उन्हें बजट में दिये गये आंकड़ों को लेकर किसी अटकलबाजी में नहीं पड़ना चाहिये। इसमें दिया गया हर आंकड़ा प्रामाणिक है।’’ 

टॅग्स :निर्मला सीतारमणलोकसभा संसद बिलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह