लाइव न्यूज़ :

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लॉकडाउन के चलते गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को मिलने वाले अनाज का कोटा 5 किलो बढ़ाकर 10 किलो किया, 1 किलो दाल भी मिलेगी फ्री

By रजनीश | Updated: March 26, 2020 14:10 IST

देशभर में फैले कोरोना वायरस को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन के चलते लोगों के सामने कई तरह की मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। खासतौर पर दिहाड़ी मजदूर और गरीबों के सामने। इससे निपटने के लिए वित्त मंत्री ने राहत पैकेज की घोषणा की..

Open in App
ठळक मुद्देनिर्मला सीतारमण ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को खाद्य राहत दी जाएगी।वित्त मंत्री सीतारमण ने यह भी कहा कि जो डॉक्टर, नर्स और कोरोनावीर इस जंग से लड़ रहे हैं उन्हें 50 लाख का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा।

कोरोना वायरस के चलते देशभर में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। लॉकडाउन के चलते कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं। इससे निपटने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। वित्‍त मंत्री ने लॉकडाउन से प्रत्‍यक्ष रूप से प्रभावित गरीब और दिहाड़ी मजदूरों के साथ-साथ गांवों में रहने वालों के लिए 1.70 हजार करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की।

निर्मला सीतारमण ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्‍याण अन्‍न योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को खाद्य राहत दी जाएगी। लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल पहले से मिलता था लेकिन स्थितियों को देखते हुए अब 5 किलोग्राम और अधिक कुल 10 किलो अनाज सरकार गरीबों को अगले तीन महीने तक मुफ्त में देगी। इसके अलावा लोगों को उनकी क्षेत्रीय पसंद की 1 किलो दाल हर महीने फ्री मिलेगी। वित्त मंत्री सीतारमण ने यह भी कहा कि जो डॉक्टर, नर्स और कोरोनावीर इस जंग से लड़ रहे हैं उन्हें 50 लाख का लाइफ इंश्योरेंस दिया जाएगा। इसका लाभ 20 लाख कर्मचारियों को मिलेगा।

टॅग्स :निर्मला सीतारमणकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारकोविड के दौरान लॉकडाउन हमने देखा, वैसा कोई लॉकडाउन नहीं?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 से घटाकर 3 और डीजल पर 10 से घटाकर 0, वीडियो

कारोबारकॉर्पोरेट संशोधन विधेयक पेश, संसद की संयुक्त समिति के पास भेजा?,जानिए बदलाव, आखिर क्यों विरोध कर रहा विपक्ष?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां