लाइव न्यूज़ :

फ्लाईओवर घोटाला : आईयूएमएल ने इब्राहिम कुंजु की गिरफ्तारी की निंदा की

By भाषा | Updated: November 18, 2020 15:33 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 18 नवंबर आईयूएमएल ने पलारीवत्तोम फ्लाईओवर मामले में पार्टी के नेता और विधायक वी के इब्राहिम कुंजु की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इसे ‘राजनीति से प्रेरित’ बताया। पार्टी ने कहा कि वाम दलों के नेतृत्व वाली सरकार ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से ध्यान हटाने के लिए कुंजु को गिरफ्तार किया।

मामले की जांच कर रहे सतर्कता और भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के दल ने एर्नाकुलम में एक निजी अस्पताल से कुंजु को गिरफ्तार किया। कुंजु उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे।

आईयूएमएल के राष्ट्रीय महासचिव पी के कुन्हालीकुट्टी ने कहा कि स्थानीय चुनावों को देखते हुए राजनीति से प्रेरित होकर उनकी गिरफ्तारी की गयी है।

कुन्हालीकुट्टी ने कहा , ‘‘वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) संयोजक ने पूर्व में संभावित गिरफ्तारी का संकेत दिया था। एलडीएफ सरकार केंद्रीय एजेंसियों की आलोचना करती है, खुद राजनीति से प्रेरित होकर गिरफ्तारी करवाती है और लोगों को परेशान करती है।’’

उन्होंने कहा कि आईयूएमएल और यूडीएफ अपने नेताओं के खिलाफ सभी आरोपों का राजनीतिक और कानूनी रूप से सामना करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह