लाइव न्यूज़ :

गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में मानवरहित विमान, पैराग्लाईडर और गर्म गुब्बारे जैसी चीजों के उड़ाने पर 20 जनवरी से रोक लगी

By भाषा | Updated: January 15, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में 20 फरवरी से मानवरहित विमान, पैराग्लाईडर और गर्म गुब्बारे जैसी चीजों के उड़ाने पर शुक्रवार को रोक लगा दी।

पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह आदेश 20 जनवरी को प्रभाव में आ जाएगा एवं अगले 27 दिनों तक यानी 15 फरवरी तक लागू रहेगा।

इस आदेश में कहा गया है कि कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या भारत के विरोधी आतंकवादी पैरा ग्लाईरों, पैरा मोटर, हैंग ग्लाईडरों, मानवरहित विमानों, मानवहित अन्य विमान प्रणालियों आदि के माध्यम से आम लोगों, गणमान्य लोगों और अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा पर खतरा पैदा कर सकते हैं।

आदेश में कहा गया है, ‘‘ इसलिए, दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ऐसे गैर परंपरागत चीजों के उड़ाने पर रोक लगा दी है, जो ऐसा करेगा वह भादंसं की धारा 188 के तहत दंड का पात्र होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?