Flying Kiss Controversy: "राहुल गांधी 50 साल की महिला को क्यों देंगे?", कांग्रेस की महिला एमएलए ने बोलकर पैदा किया नया विवाद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: August 11, 2023 10:22 AM2023-08-11T10:22:31+5:302023-08-11T10:27:47+5:30

बिहार से कांग्रेस की महिला विधायक नीतू सिंह ने फ्लाइंग किस विवाद में यह कहते हुए नये तरीके का विवाद जोड़ दिया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भला 50 साल की महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे?

Flying Kiss Controversy: "Why would Rahul Gandhi give to a 50-year-old woman?", Congress woman MLA created a new controversy | Flying Kiss Controversy: "राहुल गांधी 50 साल की महिला को क्यों देंगे?", कांग्रेस की महिला एमएलए ने बोलकर पैदा किया नया विवाद

फाइल फोटो

Highlightsराहुल गांधी पर लगे 'फ्लाइंग किस' विवाद में खड़ा हुआ एक नया बखेड़ाकांग्रेस की महिला विधायक ने कहा कि राहुल गांधी 50 साल की महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे?महिला विधायक नीतू सिंह ने कहा क्या उनके (राहुल गांधी) पास युवा लड़कियों की कोई कमी है

नई दिल्ली/पटना: लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव चर्चा में हिस्सा लेने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगे 'फ्लाइंग किस' विवाद में एक नया बखेड़ा उस वक्त खड़ा हो गया जब बिहार के हिसुआ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर बेहद आपत्तिजनक तंज कस दिया।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडेके अनुसार कांग्रेस विधायक नीतू सिंह ने फ्लाइंग किस विवाद में यह कहते हुए नये तरीके का विवाद जोड़ दिया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भला 50 साल की महिला को फ्लाइंग किस क्यों देंगे? इतना ही नहीं विधायक नीतू सिंह ने बेहद आपत्तिजनक तरीके से अपने बयान में आगे यह भी कहा, "क्या उनके (राहुल गांधी) पास युवा लड़कियों की कोई कमी है।"

इसके साथ ही नीतू सिंह केंद्र की सत्ता की अगुवाई कर रही भाजपा पर आरोप लगाया कि वो फ्लाइंग किस  को इस कारण से हवा दे रही है ताकि विपक्ष के सबसे सशक्त नेता राहुल गांधी की छवि जनता के बीच में खराब हो जाए।

कांग्रेस विधायक ने कहा, "हमारे नेता राहुल गांधी के पास लड़कियों की कमी नहीं है। अगर उन्हें फ्लाइंग किस देना होता तो वे किसी लड़की को देते। राहुल जी भला स्मृति ईरानी जैसी 50 साल की बूढ़ी महिला को क्यों देंगे। राहुल गांधी पर लगे ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं।”

कांग्रेस महिला विधायक द्वारा की गई अशोभनीय टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी बेहद आक्रामक है और उसने आरोपों के कटघरे में कांग्रेस पार्टी को खिंच लिया है। इस संबंध में भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस की महिला विधायक नीतू सिंह की जमकर आलोचना की और स्मृति ईरानी के खिलाफ उनकी टिप्पणी को बेहद 'शर्मनाक' बताया है। 

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया के साथ पार्टी के एक अन्य नेता और प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस 'महिला विरोधी पार्टी' है और वह अपने नेता राहुल गांधी के बचाव में किसी भी हद तक जा सकती है। जिसका उदाहरण कांग्रेस की महिला विधायक नीतू सिंह ने अपने बयान से दे दिया है।

Web Title: Flying Kiss Controversy: "Why would Rahul Gandhi give to a 50-year-old woman?", Congress woman MLA created a new controversy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे