लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने के लिए पुलिस ने शुरू किया स्पंदन अभियान

By भाषा | Updated: June 3, 2020 14:00 IST

छत्तीसगढ़ पुलिस ने राज्य में पुलिस जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने के लिए स्पंदन अभियान शुरू किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबघेल ने यह भी निर्देश दिया था कि इसके साथ ही जवानों के लिए योग कक्षा तथा मनोवैज्ञानिक से काउंसिलिंग आदि भी आयोजित किए जाएं।विस्तृत दिशा-निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों और संबंधित लोगों को जारी कर दिया गया है। 

रायपुर:छत्तीसगढ़ में पुलिस जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने के लिए राज्य पुलिस ने स्पंदन अभियान शुरू किया है। इसमें राज्य के पुलिस महानिदेशक समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जवानों के साथ समय व्यतीत कर उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए राज्य पुलिस ने जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने के लिए मंगलवार से स्पंदन अभियान की शुरुआत कर दी है। 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस महानिदेशक डी एम अवस्थी ने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा मनोवैज्ञानिक की उपस्थिति में विस्तृत बैठक कर एक कार्य योजना तैयार की है और इस कार्य योजना को अभियान के तहत चलाने के लिए इसे स्पंदन नाम दिया गया है। यह योजना राज्य में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों और संबंधित लोगों को जारी कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुलिस जवानों में बढ़ते अवसाद और तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिया था कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस एक कार्य योजना बनाए जिससे जवानों में उत्पन्न हो रहे मानसिक अवसाद को दूर किया जा सके व इससे होने वाली हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। 

बघेल ने यह भी निर्देश दिया था कि इसके साथ ही जवानों के लिए योग कक्षा तथा मनोवैज्ञानिक से काउंसिलिंग आदि भी आयोजित किए जाएं। राज्य के पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने बताया कि स्पंदन अभियान के तहत सभी पुलिस अधिकारी पुलिस लाईन, थानों और सशस्त्र बल की कंपनियों का भ्रमण कर जवानों के साथ समय व्यतीत करेंगे और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। सभी सेनानियों को माह में एक बार प्रत्येक कंपनी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह से पुलिस अधीक्षकों को भी सभी थानों और पुलिस लाईनों में भ्रमण कर जवानों की समस्याएं सुनने के लिए निर्देशित किया गया है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया