लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी 13-14 मार्च को

By भाषा | Updated: February 25, 2021 19:35 IST

Open in App

देहरादून, 25 फरवरी उत्तराखंड के राजभवन में इस बार पुष्प प्रदर्शनी 'बसंतोत्सव' का आयोजन 13 और 14 मार्च को होगा।

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

राजभवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, दो दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल 13 मार्च को प्रातः नौ बजे करेंगी और 11 बजे से इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

पुष्प प्रदर्शनी हर साल राजभवन में आयोजित की जाती है लेकिन पिछले साल कोविड-19 के कारण इसका आयोजन नहीं किया गया था।

गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तराखण्ड की विशिष्ट वनस्पति या जैव प्रजाति पर पोस्टल कवर जारी करने का निर्णय भी इस बैठक में लिया गया।

राज्यपाल बेबी रानी ने पुष्प प्रदर्शनी में बच्चों के लिए दो घण्टे आरक्षित करने के निर्देश भी दिये हैं जिसमें गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जायेगा।

राज्यपाल ने कोविड-19 से जुड़ी सभी सावधानियां बरतने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए जिसमें प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग, सैनेटाइजर एवं मास्क की पूरी सुविधा हो। उन्होंने कहा कि रेडक्रास के द्वारा पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक तैनात किये जायें जो सामाजिक दूरी सुनिश्चित करायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos