लाइव न्यूज़ :

माला, गुलदस्तों पर रोक के विरोध में फूल उत्पादकों, विक्रेताओं ने प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 17:18 IST

Open in App

बेंगलुरू, 12 अगस्त सरकारी कार्यक्रमों में माला व फूलों के गुलदस्ते देने पर रोक लगाए जाने के खिलाफ फूल उत्पादकों और विक्रेताओं ने बृहस्पतिवार को बेंगलुरू के अंतरराष्ट्रीय फूल नीलामी बाजार में विरोध प्रदर्शन किया और इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से राज्य में फूलों की खेती करने वाले किसानों पर बोझ पड़ेगा जो कोविड-19 महामारी के कारण पैदा हुयी कठिनाई से उबर रहे हैं। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के निर्देशों का पालन करते हुए कर्नाटक सरकार ने मंगलवार को सरकारी कार्यक्रमों में माला, शॉल, फूलों के गुलदस्ते, फलों की टोकरियाँ और यादगार वस्तुएं देने के चलन पर रोक लगाते हुए एक परिपत्र जारी किया और कहा कि इसके बदले कन्नड़ भाषा में लिखी पुस्तकें दी जा सकती हैं।

साउथ इंडिया फ्लोरिकल्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष टी एम अरविंद ने कहा कि इस फैसले से राज्य में 7,500 हेक्टेयर भूमि में फूलों की खेती में लगे हजारों किसानों के परिवार प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि इस निर्णय के पीछे कोई वैज्ञानिक सोच नहीं है तथा इस प्रतिबंध से फूल उत्पादक और अधिक प्रभावित होंगे जो पहले से ही महामारी के कारण परेशान हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा