लाइव न्यूज़ :

रौंती गढ़ की घाटी से बड़ी चट्टान टूटने से उत्तराखंड में फरवरी में बाढ़ आयी: जीएसआई

By भाषा | Updated: June 29, 2021 00:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून रौंती गढ़ की बायीं ओर की घाटी से एक बड़ी चट्टान और हिमखंड टूटकर ऋषिगंगा घाटी में गिरने और हिमखंड के पिघलने के कारण फरवरी में ऋषिगंगा नदी में भीषण बाढ़ आयी, जिससे उत्तराखंड के चमोली जिले में एक जल विद्युत संयंत्र बह गया था। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

जिओ-हैजार्ड रिसर्च एंड मैनेजमेंट (जीएचआरएम) सेंटर, जीएसआई केंद्रीय मुख्यालय के निदेशक शैबाल घोष के मुताबिक रौंती गढ़ की बायीं ओर की घाटी से हिमस्खलन के साथ 400 मीटर गुणा 700 मीटर गुणा 150 मीटर आकार की विशाल चट्टान के खिसकने से इस घटना की शुरुआत हुई।

उन्होंने बताया कि खंडित चट्टान या हिमखंड करीब 1800 मीटर की ऊंचाई से सीधे गिरने के बाद 2900 मीटर की दूरी तय कर रौती गढ़ घाटी में सतह पर आया।

बयान में घोष के हवाले से कहा गया है, ‘‘इतनी तीव्रता से गिरने के कारण जो ऊर्जा पैदा हुई उसके प्रभाव से हिमखंड चकनाचूर हो गया और वह पानी में जाकर पिघल गया जिससे पिघले हिमखंड से बनी पानी की विशाल मात्रा के कारण रौंती गढ़ की नदियों में अचानक जलस्तर बढ़ गया जो आगे ऋषिगंगा घाटी में जाकर जमा होने लगी। इसी के कारण ऋषिगंगा नदी में अचानक से बाढ़ आने से आपदा आयी और ऋषिगंगा नदी पर एक कृत्रिम झील का निर्माण हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?