लाइव न्यूज़ :

कोरोना से कराह रहे बिहारवासियों को अब बाढ़ ने रूलाया, बेकाबू होती स्थिती के बीच दस जिलों के करीब दस लाख की आबादी झेल रही है त्रासदी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 25, 2020 20:16 IST

बिहार में लगातार खराब होती बाढ़ की स्थिति का जल संधाधन मंत्री संजय कुमार झा ने जायजा लिया. इस दौरान मोबाइल बंद रखने की मिली शिकायत पर मोतिहारी में विभागीय कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. नेपाल से बिहार में प्रवेश करने वाली नदियों का रुख बदला तो पुल और उसके एप्रोच रोड निशाना बन गए हैं

पटना: बिहार में बाढ़ के कहर से जिले के कई इलाकों को हर साल जूझना पड़ता है. उत्तर बिहार में बाढ़ से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं. नेपाल से बिहार में प्रवेश करने वाली नदियों का रुख बदला तो पुल और उसके एप्रोच रोड निशाना बन गए हैं. पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, सीतामढी एवं मधुबनी जिलों में सैकडों जगह छोटी-बड़ी सड़कों के ध्वस्त होने के साथ-साथ पुल-पुलिया और एप्रोच रोड टूटने से लाखों की आबादी प्रभावित हुई है. 

बाढ़ के कहर के चलते दरभंगा रेलखंड के बाद अब मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज ट्रैक पर ट्रेनें बंद कर दी गई है. आधा दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है. बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के बाद राज्य की सभी नदियां उफान पर हैं. बाढ़ के कहर से अब तक राज्य के 10 जिलों के 10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं. इस बीच बाढ़ की वजह से समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया और कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं. 

बिहार में लगातार खराब होती बाढ़ की स्थिति का जल संधाधन मंत्री संजय कुमार झा ने जायजा लिया. इस दौरान मोबाइल बंद रखने की मिली शिकायत पर मोतिहारी में विभागीय कार्यपालक अभियंता को निलंबित कर दिया गया. बाढ़ के गंभीर हालात को देखते हुए आज से राहत व बचाव कार्य में वायु सेना के हेलीकॉप्‍टर भी लगाए जा रहे हैं. रौद्र रूप दिखा रही गंडक नदी 2017 के स्तर से 26 इंच ऊपर पहुंच गयी गई है, जो यह नदी का सर्वोच्च जलस्तर है. 

राज्य में लगातार नए इलाके बाढ की जद में आते जा रहे हैं. बीते 24 घंटे के दौरान गोपालगंज, पूर्वी चंपारण व दरभंगा में छह जगह बांध टूट गए हैं. समस्तीपुर-दरभंगा व मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलखंड पर रेल परिचालन रोक दिया गया है. दर्जनों जगह सडक संपर्क भंग हो चुका है. बाढ प्रभावित समस्तीपुर और दरभंगा के बीच एक रेल पुल के समीप बाढ का पानी पहुंचने के बाद इस मार्ग पर रेल का परिचालन रोक दिया गया है. इस बीच, कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किए गए हैं और कई ट्रेनों के समापनस्थल में भी बदलाव किया गया है. बिहार में बागमती, घाघरा, गंडक, बूढी गंडक सहित कई नदियां राज्य के अधिकांश स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. 

बाढ़ के मौसम में उत्तर बिहार में लोगों का सहारा एकमात्र नाव ही होता है. यहां की अधिकतर महिलाएं नाव चलाने में दक्ष होती हैं. विपरीत परिस्थिति में वह किस्मत का रोना नहीं रोतीं. सरकार को कोसती हैं, कहती हैं- तुम्हारी नाव और नाविक तुम्हें मुबारक. हम समय के साथ दो-दो हाथ करने का सामर्थ्य रखते हैं. बाढ़ के बाद तुम फर्जी बिल बना कर अपने मकान को एक मंजिल और ऊंचा कर लेना. लेकिन, हमें अपने हाथों की मजबूती पर विश्वास है. लग्गा (पतवार) पर भरोसा है. साल दर साल बाढ के समय विपरीत परिस्थिति में भी हंसते-हंसते जी लेते हैं. यह साल भी किसी तरह व्यतीत हो ही जायेगा. फिलहाल नाव खेकर ही सही मझधार पार हो लेने दो. बता दें कि बरसात के मौसम में बारिश और बागमती के उफान से कई तटबंधों में रिसाव और टूटने की खबरें आती रहती हैं. ऐसे में बाढ का पानी गांवों में आने से चारो ओर जलजमाव हो जाते हैं. ऐसे में एकमात्र सहारा नाव ही होता है. पुरुषों के घर से प्रस्थान करने के बाद दिनचर्या के लिए नाव चलाने को लेकर महिलाएं कभी असमर्थता नहीं जताती. वे नाव लेकर स्वयं निकल पडती हैं.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया