लाइव न्यूज़ :

Floods Updates: केरल के सीएम पिनराई विजयन ने बताया, बाढ़ की वजह से अब तक 60 लोगों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2019 12:03 IST

Floods in India Live News Updates in Hindi: रविवार को गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक का हवाई सर्वे करेंगे। राहुल गांधी केरल के वायनाड जा सकते हैं।

Open in App

केरल और कर्नाटक में शनिवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भारी वर्षा, बाढ़ और भूस्खलन से 83 लोगों की मौत हो गयी जबकि महाराष्ट्र में चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया एवं गुजरात में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 19 लोगों की जान चली गयी। महाराष्ट्र में बाढ़ की वजह से अबतक 12 लोगों की मौत हो गयी है। बाढ़ की सबसे अधिक मार झेलने वाले सांगली और कोल्हापुर जिलों में पानी घटने लगा है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि आठ अगस्त से राज्य में वर्षाजनित घटनाओं में 57 लोगों की जान चली गयी जबकि आठ जिलों में 80 भूस्खलन हुए हैं। मलप्पुरम के कावलप्परा और वायनाड के मेप्पाडी केपुथुमला में बड़े भूस्खलनों के बाद कई लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। जानें देश भर में बाढ़ की घटनाओं से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स... 

11 Aug, 19 12:22 PM

कर्नाटक में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 31 पहुंची

कर्नाटक में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार और लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 31 पर पहुंच गई है और राज्य में बाढ़ की स्थिति रविवार को भी गंभीर बनी हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेलगावी जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा उनके साथ रहेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि गत रात चार और लोगों के मरने के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 31 हो गयी है जबकि 14 लोग लापता हैं। इसमें बताया गया है कि 3.14 लाख लोगों को दूसरे स्थानों में ले जाया गया है और उनमें से 2.18 लाख लोग 924 राहत शिविरों में रह रहे हैं। येदियुरप्पा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं बेलगाम (बेलगावी) जा रहा हूं। हमारे (भाजपा के) राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह वहां आ रहे हैं। हम एक साथ बेलगाम, बागलकोट और अन्य इलाकों में हवाई सर्वेक्षण करेंगे। जब वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे उसके बाद मैं लौट आऊंगा।’’

11 Aug, 19 12:04 PM

केरल में बाढ़ की वजह से अब तक 60 लोगों की मौत

11 Aug, 19 09:35 AM

महाराष्ट्र में मुस्तैदी से तैनात एनडीआरएफ की टीम

11 Aug, 19 09:11 AM

गुजरात में भारी वर्षा

गुजरात में वर्षाजनित घटनाओं में 19 लोगों की मौत हो गयी। राज्य में शनिवार सुबह तक 77.80 फीसद वर्षा हुई। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा , ‘‘ 17 बांधों से पानी बह रहा है। पिछले साल मानसून के आखिर तक बांधों में बस 56 फीसद पानी था। इस साल बांधों में पहले से ही 60 फीसद पानी था।’’ इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.3 दर्ज किया गया। उच्च आर्द्रता से लोग परेशान रहे।

11 Aug, 19 09:10 AM

महाराष्ट्र में बाढ़ से बचाव अभियान तेज

महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित हिस्सों से चार लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सबसे अधिक प्रभावित कोल्हापुर और सांगली जिलों से 3.78 लाख लोग सुरक्षित बाहर निकाले गये हैं। वैसे अब वहां बाढ़ की स्थिति में सुधार के संकेत नजर आने लगे क्योंकि जलमग्न विभिन्न क्षेत्रों से पानी घटने लगा है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को सांगली में बचाव एवं राहत अभियानों की समीक्षा की और लोगों से बातचीत की। उन्होंने उन्हें सभी तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

फडणवीस ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में इस बाढ़ के लिए इस मानसून के दौरान हुई ‘अप्रत्याशित’ वर्षा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 2005 में जो स्थिति थी, अब उससे भी खराब स्थिति है, 2005 में मुम्बई के एक बड़े हिस्से के साथ ही राज्य के कई हिस्से पानी में डूब गये थे। सांगली जिले के पालुस तहसील में ब्रह्मनाल गांव के समीप बृहस्पतिवार को बचाव अभियान के दौरान नौका पलट जाने की घटना में तीन और शव मिले हैं। इस हादसे में नौ व्यक्तियों की पहले ही डूबकर मौत हो गयी थी। इस तरह इस घटना में मरने वालों की संख्या 12 हो गयी है। कई अन्य के लापता होने की आशंका है। 

11 Aug, 19 09:10 AM

कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कर्नाटक में बाढ़ की स्थित और बिगड़ गयी एवं वर्षा जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 24 हो गयी। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने इसे 45 सालों में सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा करार दिया है। राज्य सरकार ने 6000 करोड़ रूपये के नुकसान होने का अनुमान लगाया है। येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी सरकार ने केंद्र से 3000 करोड़ रूपये की राहत मांगी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सक्लेश्पुर में मरानाहल्ली के समीप कई भूस्खलन हुए। दक्षिण कन्नड़ जिले में नेत्रावती नदी के उफान पर होने के कारण पूरा पाणे मंगलुरू गांव जलमग्न हो गया। 

11 Aug, 19 09:10 AM

केरल में बाढ़ का कहर

सबसे प्रभावित जिलों में एक वायनाड में बाणासुरसागर बांध के चार द्वारों में एक को अतिरिक्त पानी को छोड़ने के लिए तीन बजे खोल दिया गया और काबिनी नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। दक्षिण रेलवे ने 23 ट्रेनें पूर्णरूपेण और पांच ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द कर दीं । कोच्चि हवाई अड्डे के एक अधिकारी के अनुसार उड़ान संचालन रविवार पूर्वाह्न को बहाल होगा जिसे हवाई अड्डे पर पानी भर जाने से रोक दिया गया था।

अधिकारियों के अनुसार केरल में 1,24,464 लोगों को 1111 राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। बाढ़ और बारिश की सबसे अधिक मार वायनाड और कोझिकोड पर पड़ी है जहां क्रमश: 25,0028 और 24,990 लोगों को शिविरों में ठहराया गया। 

11 Aug, 19 09:08 AM

कर्नाटक में बाढ़ का हवाई सर्वे करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह कर्नाटक दौरे पर जाएंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।

11 Aug, 19 09:07 AM

वायनाड जाएंगे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह अपने बाढ़ प्रभावित निर्वाचन क्षेत्र वायनाड 11 अगस्त को जायेंगे। उन्होंने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ शायद केरल कल जाऊं। मैं वहां बचाव मिशन में कोई खलल नहीं पहुंचाना चाहता। यदि मैं वहां जाऊंगा तो मैं दो दिन रहूंगा। मैंने प्रधानमंत्री, (केरल के) मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और राज्य के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बात की है।’’ 

टॅग्स :बाढ़कर्नाटककेरलमहाराष्ट्रगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल