लाइव न्यूज़ :

Floods in India: केरल और कर्नाटक में बाढ़ का कहर, ओडिशा के कुछ जिले अलर्ट पर

By भाषा | Updated: August 15, 2019 05:45 IST

देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी रहने के बीच बाढ़ प्रभावित केरल और कर्नाटक में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। इन दोनों राज्य में मृतकों की संख्या बुधवार को 153 तक पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्वानुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हो सकती है।केरल में कई निचले क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है और राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 95 हो गयी है।बाढ़ और भूस्खलन की वजह से विस्थापित हुए 1.89 लाख लोग 1,118 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।

तिरुवनंतपुरम/बेंगलुरु/मुंबई: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी रहने के बीच बाढ़ प्रभावित केरल और कर्नाटक में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। इन दोनों राज्य में मृतकों की संख्या बुधवार को 153 तक पहुंच गई। इस बीच मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद तीन लोगों की मौत की खबर है। जल संसाधन सचिव पी के जेना ने बताया कि ओडिशा के महानदी क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से नदी में ’मध्यम बाढ़’ की स्थिति बन सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हो सकती है। केरल में कई निचले क्षेत्रों में पानी भरा हुआ है और राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 95 हो गयी है। केरल के तीन जिलों मल्लापुरम, कन्नूर और कोझिकोड में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों को पिछले सप्ताह भूस्खलन और बाढ़ का सामना करना पड़ा था।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि केरल के पत्तनमतिट्टा जिले में कल रात से भारी बारिश हो रही है और वहां सतर्कता बढ़ा दी गई है। भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए 11 जिलों के शैक्षणिक संस्थानों में बुधवार को छुट्टी दे दी गई थी। मुख्यमंत्री पी विजयन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सरकार प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मुहैया कराने की कोशिश कर रही है। विजयन ने लोगों से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में भी सभी मतभेदों से ऊपर उठकर चंदा देने की अपील की।

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन की वजह से विस्थापित हुए 1.89 लाख लोग 1,118 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। यहां 1,057 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 11,159 घरों को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है। कर्नाटक के हसन जिले में चार और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर बुधवार को 58 हो गई। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और सेना की संयुक्त टीम ने अब तक करीब 6,98 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

वहीं महाराष्ट्र में बाढ़ से मरनेवालों की संख्या बुधवार को 50 हो गई। कोल्हापुर और सांगली मूसलाधार बारिश और बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पुणे संभाग के आयुक्त दीपक महाइसकर ने कहा कि मृतकों की संख्या 50 पहुंच गई है और तीन लोग अब भी लापता हैं। मंगलवार तक कोल्हापुर और सांगली में 6.45 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि राहत कार्य तेजी से होने की वजह से कोल्हापुर में जीवन सामान्य हो रहा है। मध्य प्रदेश में भारी बारिश के बाद करीब 3,000 लोगों को राहत शिविर में भेजा गया है। नर्मदा, क्षिप्रा, बेतवा, ताप्ती, तावा, चंबल और पार्वती नदियां उफान पर है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गुजरात के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा में महानदी नदी के निचले इलाके में हुई भारी बारिश के बाद सरकार ने बुधवार को 11 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। विशेष राहत आयुक्त बीपी सेठी ने बताया कि बोलांगीर, सुवर्णपुर, बौध, अंगुल, नायकगढ़, कटक, खोरधा, जगतसिंहपुर, पुरी, केंद्रपाड़ा और जाजपुर में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

टॅग्स :बाढ़केरलमहाराष्ट्रगुजरातकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है