लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ः भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा को आवास से निकाला गया, हेलिकाप्टर से गिराये गए खाने के पैकेट, सीएम ने हवाई दौरा किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 19:09 IST

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वायुसेना के एक हेलिकाप्टर की मदद से पटना शहर के जलमग्न इलाकों फंसे लोगों के लिए दो हजार खाने के पैकेट और अन्य आवश्यक राहत सामाग्री गिराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सोमवार को उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नाव के जरिए निकाला। कृषि मंत्री प्रेम कुमार का सरकारी आवास आज भी जलमग्न रहा और परिवार के सदस्य घर के उपरी मंजिल में रह रहे हैं। 

बिहार में भारी बारिश के बाद जलभराव की गंभीर स्थिति के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को हालात का जायजा लेने के लिए शहर का हवाई दौरा किया, वहीं पानी में फंसे लोगों के लिये वायुसेना के हेलिकॉप्टर की मदद से खाने के पैकेट और दूसरी राहत सामग्री गिराई गयी।

आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वायुसेना के एक हेलिकाप्टर की मदद से पटना शहर के जलमग्न इलाकों फंसे लोगों के लिए दो हजार खाने के पैकेट और अन्य आवश्यक राहत सामाग्री गिराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल संसाधन मंत्री संजय झा और मुख्य सचिव दीपक कुमार के साथ पटना शहर एवं उसके आस पास के जल जमाव से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि के नेतृत्व में बचाव दल ने जल भराव के कारण राजेंद्र नगर स्थित अपने घर में तीन दिनों से फंसे उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को सोमवार को उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नाव के जरिए निकाला।

नौका से उतरने पर उपमुख्यमंत्री से जब मीडियाकर्मियों ने यह पूछा गया कि उनके इलाके में बहुत अधिक जलजमाव था और किस तरह की परिस्थिति का उन्हें सामना करना पड़ा, तो वे बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गए।

राजेंद्रनगर इलाके में बचाव एवं राहत कार्य में लगे पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि कल यहां 26 हजार लोगों को जलमग्न क्षेत्रों से निकाला गया और आज पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है ।

उन्होंने बताया कि राजेंद्रनगर इलाके में 24 से अधिक संख्या मे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की नौका मौजूद है और इसके अलावा 75 ट्रैक्टर को भी बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है । एनडीआरएफ की टीम ने राजेंद्रनगर के रोड नंबर छह में जलजमाव में फंसी मशहूर भोजपुरी गायिका शारदा सिन्हा और उनके परिवार के सदस्यों को एनडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित उनके आवास से निकाला।

पटना शहर स्थित कृषि मंत्री प्रेम कुमार का सरकारी आवास आज भी जलमग्न रहा और परिवार के सदस्य घर के उपरी मंजिल में रह रहे हैं। 

टॅग्स :बाढ़बिहारनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया