लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भारी बारिश और बांधों से पानी छोड़े जाने से बाढ़,14 लोगों की मौत, 2.5 लाख लोग विस्थापित

By भाषा | Updated: August 3, 2021 15:09 IST

Open in App

कोलकाता, तीन अगस्त पश्चिम बंगाल में दीवार गिरने और करंट लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दामोदर घाटी निगम बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पानी सड़कों और घरों में भर जाने से राज्य के छह जिलों के कम से कम 2.5 लाख लोग विस्थापित हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विस्थापितों के लिए आश्रय स्थल बनाए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पिछले एक सप्ताह से राहत अभियान चल रहा है। पूर्व वर्द्धमान,पश्चिम वर्द्धमान,पश्चिम मेदिनीपुर,हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिले के अनेक स्थानों में कमर तक पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारी के मुताबिक एक लाख से अधिक तिरपाल, एक हजार मीट्रिक टन चावल, पानी के हजारों पाउच और साफ कपड़े आश्रय गृह भेजे गए हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ हम बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले सभी 14 लोगों के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। हमें जिला प्रशासन से अंतिम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।’’

सेना और वायु सेना ने सोमवार को हुगली जिले में बचाव अभियान चलाया,जहां नदियां तटों को तोड़ते हुए बह रही हैं, जिससे गांवों में बाढ़ आ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों