लाइव न्यूज़ :

असम के नए क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घुसा, चार जिलों में 29 हजार से अधिक लोग हुए प्रभावित

By भाषा | Updated: August 15, 2020 05:48 IST

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपने बुलेटिन में कहा कि लखीमपुर और विश्वनाथ जिले में भी अब बाढ़ आ चुकी है और आपदा से प्रभावित होने वालों की संख्या बढ़कर 29,603 हो गई। 

Open in App
ठळक मुद्देअसम में बाढ़ का पानी शुक्रवार को नए इलाकों में प्रवेश कर गया, जिससे चार जिलों में 29,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।पिछले कुछ दिनों से बाढ़ का पानी कम हो रहा है और बृहस्पतिवार को केवल दो जिलों- धेमाजी और बक्सा में 11,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। 

गुवाहाटी: असम में बाढ़ का पानी शुक्रवार को नए इलाकों में प्रवेश कर गया, जिससे चार जिलों में 29,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि आपदा से जुड़ी घटनाओं में दो और लोगों की जान चली गई। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। पिछले कुछ दिनों से बाढ़ का पानी कम हो रहा है और बृहस्पतिवार को केवल दो जिलों- धेमाजी और बक्सा में 11,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे। 

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने अपने बुलेटिन में कहा कि लखीमपुर और विश्वनाथ जिले में भी अब बाढ़ आ चुकी है और आपदा से प्रभावित होने वालों की संख्या बढ़कर 29,603 हो गई। 

लखीमपुर जिले के नावबोइचा में दो लोगों की जान चली गई और इस साल राज्य भर में बाढ़ और भूस्खलन में मरने वाले लोगों की संख्या 138 हो गई। बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 112 लोग मारे गए, जबकि 26 लोगों की मौत भूस्खलन में हो गई। 

एएसडीएमए ने बताया कि लखीमपुर अब सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जहां 23,591 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। धेमाजी में प्रभावित लोगों की संख्या 5,662 है, इसके बाद बक्सा में 300 और विश्वनाथ में 50 लोग इसकी चपेट में हैं। कुल मिलाकर चार जिलों के 56 गांव जलमग्न हैं। 

टॅग्स :बाढ़असम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया