लाइव न्यूज़ :

चेन्नई के उपनगरों में बाढ़ की चेतावनी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 15:39 IST

Open in App

चेन्नई, 10 अक्टूबर तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के अधिकारियों ने कोसास्थलैयार नदी के किनारे रहनेवाले लोगों के लिए रविवार को बाढ़ की प्रारंभिक चेतावनी जारी की। यहां निकट स्थित पूंडी जलाशय के अपनी पूरी क्षमता तक लबालब भर जाने की आशंका है।

तमिलनाडु जल संसाधन विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बारिश के कारण बढ़ते जल प्रवाह को देखते हुए रविवार दोपहर दो बजे से 1,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा और यदि प्रवाह में वृद्धि जारी रही तो चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त पानी भी छोड़ा जाएगा।

जल संसाधन विभाग ने प्रारंभिक चेतावनी जारी करते हुए तिरुवल्लुर जिला प्रशासन से निचले इलाकों में रहनेवाले लोगों के लिए सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था करने और निवासियों को आगाह करने के निर्देश दिए हैं। नंबक्कम और कृष्णापुरम समेत कुछ गांव और तिरुवल्लुर जिले में पड़नेवाले चेन्नई के उपनगरों एन्नोर और मनाली निचले इलाकों में आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल