लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बाढ़ के हालत अब भी गंभीर, बीते दो दिनों में 10 की मौत

By भाषा | Updated: July 25, 2021 21:50 IST

Open in App

बेलगावी, 25 जुलाई कर्नाटक में बाढ़ के हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं और बीते दो दिनों में 10 लोगों की मौत बारिश संबंधी हादसों में हो चुकी है जबकि दो लोग लापता बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि वह बाढ़ राहत कार्य के लिये केंद्र को रकम जारी करने के लिये पत्र लिखेंगे।

अधिकारियों ने कहा कि बेलगावी, उत्तर कन्नडा, धारवाड़ और हावेरी में बारिश का असर ज्यादा रहा जबकि प्रदेश के 11 जिले प्रभावित हुए हैं।

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आयुक्त डॉ. मनोज रंजन ने कहा कि राज्य में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है जबकि दो लोग अब भी लापता हैं।

उन्होंने कहा कि 46,425 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है जबकि 246 राहत शिविरों में 31,000 से ज्यादा लोगों को रखा गया है।

रंजन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमें एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, अग्निशमन बल, तटरक्षक, नौसेना, सेना, पुलिस, बांध अधिकारियों से शानदार समन्वय मिल रहा है और इसके अलावा जिला प्रशासन इन सबके साथ अथक प्रयास कर रहा है।”

उन्होंने कहा कि केएसडीएमए बाढ़ जोखिम, राहत और बचाव अभियानों की निगरानी व प्रबंधन का काम कर रहा है।

इसबीच, बेलगावी जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के बाद येदियुरप्पा ने संवाददाताओं को बताया कि वह केंद्र से रकम जारी करने को कहेंगे जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राज्य की तरफ से राहत कार्य किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में 19035 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है जबकि 8975 लोगों को 89 राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के रहने और खाने का इंतजाम किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव