लाइव न्यूज़ :

असम, बिहार में बाढ़ से स्थिति भयावह, कुल 37 लाख लोग हुए हैं प्रभावित

By भाषा | Updated: July 25, 2020 05:07 IST

बिहार में करीब दस लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। गंडक नदी का तटबंध तीन स्थानों पर टूट जाने से कई इलाके डूब गए।

Open in App
ठळक मुद्देआपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 10 जिलों में 74 प्रखंडों की 529 पंचायतों में 9.60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।अरूणाचल प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश से कई जिलों का संपर्क कट गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी है।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से बात की और राज्य के प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट की।

नयी दिल्ली: असम और बिहार में बाढ से स्थिति गंभीर बनी हुयी है और करीब 37 लाख की आबादी प्रभावित हुई है । असम में बाढ़ जनित घटनाओं में तीन और लोगों की मौत हो गयी। असम में 33 जिलों में 27 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं । बारपेटा, कोकराझार और मोरिगांव से मौत के मामले सामने आए हैं।

बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में इस साल 122 लोगों की मौत हुई है। बिहार में करीब दस लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं । गंडक नदी का तटबंध तीन स्थानों पर टूट जाने से कई इलाके डूब गए। हालांकि किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है।

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 10 जिलों में 74 प्रखंडों की 529 पंचायतों में 9.60 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अरूणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से कई जिलों का संपर्क कट गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी । बारिश के बीच भूस्खलन से पश्चिम सियांग जिले में संपर्क कट गया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से बात की और राज्य के प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन से असम, बिहार और उत्तरप्रदेश के बाढ़ और कोविड-19 से प्रभावित लोगों के लिए रेड क्रॉस की राहत सामग्री ले जा रहे नौ ट्रकों को रवाना किया।

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश और बिहार में 26-28 जुलाई के बीच और पंजाब तथा हरियाणा में 27 से 29 जुलाई के बीच भारी बारिश का अनुमान है । बिहार में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और खगड़िया बाढ़ से प्रभावित है।

मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार, मंगलवार और बुधवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में बारिश का अनुमान है । पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा । चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

टॅग्स :बिहारबाढ़असमअरुणाचल प्रदेशइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी