बंगाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर; तीन लाख लोग प्रभावित

By भाषा | Updated: August 6, 2021 01:07 IST2021-08-06T01:07:11+5:302021-08-06T01:07:11+5:30

Flood situation grim in Bengal; three lakh people affected | बंगाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर; तीन लाख लोग प्रभावित

बंगाल में बाढ़ की स्थिति गंभीर; तीन लाख लोग प्रभावित

कोलकाता, पांच अगस्त पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी रही, हालांकि बारिश कम हुई। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बाढ़ से होने वाली मौतों की संख्या 23 बनी हुई है क्योंकि सात प्रभावित जिलों में से कहीं से भी किसी अन्य मौत की सूचना नहीं मिली है। राज्य में लगभग तीन लाख लोगों को राहत केंद्रों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

अधिकारी ने कहा, "बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हम इसकी निगरानी कर रहे हैं। पर्याप्त उपाय किए गए हैं और हमने सुनिश्चित किया है कि पीने के पानी, सूखे भोजन के पैकेट और दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति हो।"

इन सात जिलों में चार लाख हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।

पिछले कुछ दिनों में भारी बारिश और बाद में बांधों से पानी छोड़े जाने से पूर्वी और पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, हुगली, हावड़ा, दक्षिण 24 परगना और बीरभूम जिलों के बड़े हिस्से जलमग्न हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Flood situation grim in Bengal; three lakh people affected

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे