लाइव न्यूज़ :

बिहार में गंडक के डूब क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति

By भाषा | Updated: June 16, 2021 23:01 IST

Open in App

पटना, 16 जून बिहार के कई जिलों में बुधवार को गंडक नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है, जिसके कारण लोग सुरक्षित ठिकानों पर शरण लेने को विवश हुए हैं। राज्य का पश्चिमी चंपारण जिला इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।

पश्चिम चम्पारण के जिला मुख्यालय बेतिया शहर में कलेक्ट्रेट भवन और जिले में सशस्त्र सीमा बल का एक शिविर जलमग्न हो गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक कार चालक अपनी जान बचाने के लिए वाहन से बाहर कूदते हुए दिख रहा है।

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि उत्तर बिहार के कई हिस्सों और पिछले 48 घंटों में पड़ोसी देश नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में 250 मिमी तक बारिश हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें राज्य में बारिश से ज्यादा नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। वहां भारी वर्षा होने के कारण बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाता है। आज दोपहर 2 बजे तक चार लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।’’

हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद तैयारियों की समीक्षा की थी और हमारे सभी तटबंध सुरक्षित हैं।

जिलों से प्राप्त सूचना के अनुसार, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण और मुजफ्फरपुर में गंडक का जलस्तर खतरनाक रूप से खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है।

वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर