लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति, मध्य प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान

By भाषा | Updated: August 6, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त उत्तर भारत में शुक्रवार को उमस भरा मौसम रहा वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद बांधों से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गयी। मध्य प्रदेश में एक सप्ताह से जारी वर्षा के कुछ थमने के बाद भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

राजस्थान में झालावाड़ जिले के एक गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के बाद एक घर की दीवार गिरने से एक किशोर की मौत हो गई। राज्य के हाड़ौती क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है।

झालावाड़ के खानपुर, सरोला और असनावर इलाके पिछले छह दिनों से बारिश के कारण पहले से ही बाढ़ जैसी स्थिति का सामना कर रहे है, लेकिन शुक्रवार की सुबह दो बांधों से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद स्थिति और खराब हो गयी। खानपुर में एक दिन में सबसे ज्यादा 172 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली और बारां जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

राष्ट्रीय राजधानी में उमस की स्थिति रही और अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 88 प्रतिशत से 55 प्रतिशत के बीच रहा। हरियाणा और पंजाब में भी दिल्ली के समान ही मौसम रहा। गुरुग्राम में 34.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गयी जबकि कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ी। मौसम विभाग ने बताया कि देवबंद (सहारनपुर) में पांच सेंटीमीटर, गायघाट (बलिया) और प्रयागराज में चार-चार सेंटीमीटर, सलेमपुर (देवरिया) और मुजफ्फरनगर में तीन-तीन सेंटीमीटर और ललितपुर में दो सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गयी। राज्य में सबसे अधिक तापमान वाराणसी (बीएचयू) वेधशाला में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सबसे कम तापमान इटावा वेधशाला में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश से थोड़ी राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह में ग्वालियर और चंबल क्षेत्रों में बाढ़ के कारण 12 लोगों की मौत हो गयी। हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मध्य प्रदेश के 17 जिलों में ‘ऑरेंज’ और ‘येलो अलर्ट’ के साथ मूसलाधार बारिश होने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने प्रदेश के पांच जिलों विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना और अशोकनगर के अलग-अलग स्थानों पर ‘ऑरेंज अलर्ट’ के तहत 64 से 204 मिलीमीटर तक बारिश होने का अनुमान जताया है। इसके अलावा सीहोर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, शिवपुरी, दतिया, सिवनी, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और श्योपुर के लिए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर प्रदेश के ग्वालियर संभाग के अशोकनगर जिले में बाढ़ में फंसे करीब 50 लोगों को बचाने के लिए मदद की गुहार लगायी।

पश्चिम बंगाल में दामोदर घाटी निगम बांध से पानी छोड़े जाने के कारण कम से कम छह जिले बाढ़ का सामना कर रहे हैं। हुगली जिले के हजारों ग्रामीणों ने राहत शिविरों में पनाह ली है। चक्रवाती प्रवाह के कारण झारखंड और बिहार में भी रविवार को भारी बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने कहा कि अगले पांच दिनों में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से भारी वर्षा हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल