लाइव न्यूज़ :

मेघालय में भारी बारिश के चलते सड़के टूटीं, बाढ़ में लड़की और बीएसएफ जवान बहा

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:14 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने जिला उपायुक्तों से प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। पूर्वी खासी हिल्स जिले के उमसोहियोंग गांव में स्कूल से लौट रही 11 वर्षीय एक बच्ची जल के तेज प्रवाह में बह गई।

Open in App

मेघालय में पिछले 36 घंटे से हो रही भारी वर्षा के चलते बीएसएफ के एक जवान और एक लड़की के बाढ़ में बह जाने की खबर है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन हुआ है, जिससे इस पूर्वोत्तर राज्य में कई जगह सड़कें टूट गई हैं। भारी बारिश के चलते जलाशयों का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने जिला उपायुक्तों से प्रभावित लोगों को राहत और सहायता प्रदान करने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा है। पूर्वी खासी हिल्स जिले के उमसोहियोंग गांव में स्कूल से लौट रही 11 वर्षीय एक बच्ची जल के तेज प्रवाह में बह गई।

अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिमी गारो हिल्स जिले में रविवार शाम बीएसएफ का एक जवान गनोल नदी के तेज बहाव में बह गया और उसका अभी कोई पता नहीं चला है। जवान को खोजने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

खोजी टीम में बीएसएफ, राज्य पुलिस और जिला आपदा अधिकारियों को शामिल किया गया है। जवान तुरा के डोबासिपारा में तैनात था, जो 55वीं बटालियन के अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने गया था। जिला पुलिस अधीक्षक एम जी आर कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। 

टॅग्स :बाढ़मेघालयमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

भारत2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया