लाइव न्यूज़ :

नेपाल की वजह से बिहार में बाढ़ के हालात बदतर, अबतक यह आफत लील चुकी है सौ से ज्यादा जिंदगियां 

By एस पी सिन्हा | Updated: July 19, 2019 19:19 IST

बिहार के 12 जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में घरों और खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिसके कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं. 

Open in App

नेपाल के जल अधिग्रहण ईलाके में लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार में बाढ़ के हालात बदतर होते जा रहे हैं. अब तक बाढ़ के कारण सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं इस बीच बाढ़ से प्रभावित 55 लाख लोगों को शुक्रवार राहत राशि भेजा जाना शुरू कर दिया गया है. राज्य के 12 जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में घरों और खेतों में बाढ़ का पानी भर गया है, जिसके कारण हजारों लोग बेघर हो गए हैं. 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के बारह जिलों के 97 प्रखंडों के 921 पंचायतों में बाढ का पानी फैला हुआ है, जिससे 55 लाख से ज्यादा की जनसंख्या प्रभावित है. बाढ़ से अब तक सौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों घर तबाह हो चुके हैं. एक तरफ कई इलाकों में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ कुछ नए स्थानों में बाढ़ का पानी फैल रहा है. 

मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिन और बारिश के आसार बने हुए हैं. बाढ़ से बिहार का अररिया जिला सबसे अधिक प्रभावित है और इसके बाद किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जिलों की हालत लगातार खराब बनी हुई है. 

पूर्णिया मंडल के जिलों में महानंदा और उसकी सहायक नदियां कनकई, परमान और मेची बहती हैं. साथ ही सौरा और कोसी नाम की कई छोटी नदियां भी बरसात के दिनों में रौद्र रूप ले लेती हैं. अररिया से लेकर किशनगंज के बीच एनएच 57 और एनएच 31 फिलहाल कई तरह से लाइफलाइन बना हुआ है.

टॅग्स :बाढ़बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया