लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ की स्थिति हुई और भयावह, बाढ़ ने अबतक 31 लोगों को लीला, सांसदों को करना पड़ा विरोध का सामना

By एस पी सिन्हा | Updated: July 15, 2019 18:16 IST

बिहार: झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल को नरुआर गांव में विरोध का सामना करना पड़ा. वह हाल-चाल जानने के बाद वापस आने लगे थे. उन्होंने लोगों को बचाने के लिए किसी तरह की कोई रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का कोई आश्वासन नहीं दिया.

Open in App

बिहार के कई जिलों में बाढ़ का कहर लगातार जारी है. नेपाल से सटे राज्य के सीमावर्ती इलाकों में रुक-रुककर हो रही बारिश ने जानलेवा रूप ले लिया है. बिहार में बाढ़ से अब तक 31 लोगों की मौत हुई है. बाढ़ से बिहार के 8 जिले प्रभावित हैं, वहीं 12 लाख से ज्यादा की जनसंख्या बाढ़ग्रस्त इलाकों में है. इस बीच बाढ़ की विभीषिका का जायजा लेने पहुंचे झंझारपुर के सांसद और अररिया के सांसद को भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. 

बताया जाता है कि झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल को नरुआर गांव में विरोध का सामना करना पड़ा. वह हाल-चाल जानने के बाद वापस आने लगे थे. उन्होंने लोगों को बचाने के लिए किसी तरह की कोई रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने का कोई आश्वासन नहीं दिया. इस पर उन्हें आक्रोशित ग्रामीणों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा. किसी तरह सांसद को बचाया गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया.

यही नहीं अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड मुख्यालय पर लाठी-डंडे से लैस बाढ़ पीडितों ने सांसद को रविवार शाम घेर लिया. लोगों ने बाढ़ राहत सामग्री पीड़ितों तक नहीं पहुंचने का आरोप लगाया और सांसद को जमकर खरी खोटी सुनाई. गुस्साए पीड़ितों ने कहा क्या हम इसलिए वोट देते हैं क्या? हमारे साथ चलकर देखिए कि बाढ़ से हमारा कितना बुरा हाल है. इसके बाद सांसद ने पीड़ितों के दबाव में प्रभावित गांवों का दौरा किया. 

उन्होंने सरकारी स्तर पर जल्द से जल्द हर संभव मदद का भरोसा दिया. वहीं, बिहार के जिन इलाकों में बाढ़ का सबसे ज्यादा असर है. उनमें अररिया, किशनगंज, सुपौल, दरभंगा, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, मधुबनी जिला शामिल हैं. बाढ़ से अररिया में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं मोतिहारी में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 10 है. 

सीतामढ़ी में बाढ़ से अबतक 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि किशनगंज में मौत का आंकड़ा तीन है. दरभंगा में बाढ़ से अब तक दो की मौत की खबर है, वहीं शिवहर में बाढ़ से अबतक एक शख्स की मौत हुई है. जबकि मधुबनी से भी दो लोगों के मरने की खबर आ रही है. 

प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव का काम लगातार जारी है. लोग प्रभावित इलाकों से निकल कर सड़कों पर शरण लिए हैं. बिहार में बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी लगी है.

टॅग्स :बाढ़बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया