लाइव न्यूज़ :

बिहार में बाढ़ः 16 जिलों का बुरा हाल, 60 लाख लोग प्रभावित, सीएम नीतीश ने लिया जायजा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 7, 2020 17:43 IST

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चंपारण में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई मार्ग से जायजा लिया. मुख्यमंत्री भितहा चंद्रपुर समेत पीपी तटबंध का निरीक्षण कर बाल्मिकीनगर पहुंचे. इंडो नेपाल सीमा पर स्थित बाल्मिकीनगर गंडक बराज का भी निरीक्षण किया. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के 16 जिलों में बाढ़ से मची तबाही से अब तक करीब 60 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं. मुख्यमंत्री दो दिन पहले दरभंगा में बाढ़ राहत कैंप का दौरा कर चुके हैं. रसोई का भी जायजा लिया साथ ही साथ कैंप में रह रहे लोगों को कोरोना वायरस आने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं इसकी भी समीक्षा किया.

पटनाःबिहार में बाढ़ का कहर लंबा खिंचता चला जा रहा है. गंगा समेत नौ नदियां अब भी कहीं ना कहीं लाल निशान से ऊपर बह रही हैं. बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से मची तबाही से अब तक करीब 60 लाख लोग प्रभावित हो चुके हैं.

नदियों के तेवर से लगता है कि हाल फिलहाल इससे राहत नहीं मिलने जा रहा है. इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज चंपारण में बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई मार्ग से जायजा लिया. मुख्यमंत्री भितहा चंद्रपुर समेत पीपी तटबंध का निरीक्षण कर बाल्मिकीनगर पहुंचे. इंडो नेपाल सीमा पर स्थित बाल्मिकीनगर गंडक बराज का भी निरीक्षण किया. 

कोरोना के मद्देनजर मीडिया को इससे दूर रखा गया था. मुख्यमंत्री दो दिन पहले दरभंगा में बाढ़ राहत कैंप का दौरा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत कैंप में चलाए जा रहे सामुदायिक रसोई का भी जायजा लिया साथ ही साथ कैंप में रह रहे लोगों को कोरोना वायरस आने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं इसकी भी समीक्षा किया.

नदी के जलस्तर में बक्सर से कहलगांव तक 3 से 12 सेमी की वृद्धि दर्ज की 

इसबीच, गंगा का बढ़ना अभी लगातार जारी है. इस नदी के जलस्तर में बक्सर से कहलगांव तक 3 से 12 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई. पटना में यह नदी लाल निशान से मात्र 46 सेमी नीचे है. कहलगांव में लाल निशान को पार कर गई है.

इस बीच गंडक और कोसी का डिस्चार्ज भी नेपाल में हुई वर्षा के कारण कुछ बढ़ गया है. बूढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और कोसी में उफान जारी है. हालांकि, कई नदियों का जल स्तर स्थिर है, जिससे थोड़ी परेशानी कम हुई है. लेकिन, जहां पानी घुसा है वहां के लोग अब भी मुसीबतों का सामना कर रहे हैं. 

राज्य के 16 जिलों के कुल 124 प्रखंडों की 1,185 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं

आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव रामचंद्र डू ने बताया कि राज्य के 16 जिलों के कुल 124 प्रखंडों की 1,185 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं. 59 लाख 70 हजार लोग बाढ से प्रभावित हो गए हैं. उन्होंने बताया कि 1,402 कम्युनिटी किचेन चलाये जा रहे हैं. गंडक नदी जहां पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर व वैशाली जिलों में तबाही मचा रही है.

वहीं, बूढ़ी गंडक पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर व खगडिया जिलों में अपना रौद्र रूप दिखा रही है. जबकि बागमती व अधवारा समूह की नदियों ने सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर व दरभंगा जिलों में जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है.

वहीं, कमला नदी मधुबनी जिले को प्रभावित कर दी है. जबकि, कोसी का कहर सुपौल, खगड़िया व कटिहार जिलों में त्राहीमाम की स्थिती उत्पन्न कर दी है. वहीं, महानंदा नदी ने पूर्णिया व कटिहार जिलों को अपने चपेट में ले लिया है. इस बीच, मौसम विभाग ने चार जिलों में अलर्ट जारी किया है.

इनमें बक्सर, भोजपुर, अरवल, और नवादा शामिल है. विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार अगले तीन घंटों में इन चार जिलों में वर्षा और वज्रपात की आशंका है. लोगों को नदी में जाने और बादल छाने पर बिना कारण घर से नहीं निकलने की सलाह दी गई है.

टॅग्स :बाढ़बिहारपटनानीतीश कुमारएनडीआरएफनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे