लाइव न्यूज़ :

बारिश प्रभावित केरल में जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर, मृतकों की संख्या 113 हुई

By भाषा | Updated: August 17, 2019 15:57 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेरल में पटरी पर लौटने लगा जनजीवन, राहत शिविरों से घर लौटने लगे लोगबारिश से प्रभावित केरल में अब तक 113 की मौत, 28 लोग अब भी लापता

बारिश से बुरी तरह प्रभावित केरल में हालात धीरे धीरे सामान्य हो रहे हैं और लोग राहत शिविरों से अपने घरों की तरफ जाने लगे हैं। बहरहाल, शनिवार तक मृतकों की संख्या 113 हो गयी। सुबह नौ बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मलप्पुरम में 50 और वायनाड में 12 लोगों की जान चली गयी है। वहां, 28 लोग अभी भी लापता हैं।

वायनाड में पुतुमला और मलप्पुरम में कवलप्पारा में तलाशी अभियान लगातार चलाया जा रहा है। दोनों क्षेत्र आठ अगस्त से दक्षिण पश्चिम मानसून के दूसरे चरण से बुरी तरह प्रभावित हुए है। भूस्खलन ने वहां दो गांवों का सफाया कर दिया है। हैदराबाद से विशेषज्ञों के एक दल के शनिवार को कवलप्पारा पहुंचने की उम्मीद है जो ग्राउंड पेनेट्राटिंग राडार (जीपीआर) की मदद से जमीन में दब गये शवों का पता लगायेंगे।

ताजा जानकारी में बताया गया कि मलप्पुरम में 21 लोग, वायनाड में 7 लोग और कोट्टायम में एक व्यक्ति लापता है। रिपोर्ट में बताया गया कि कोझिकोड में 17 लोगों, कन्नूर एवं त्रिशूर में नौ - नौ लोगों और इडुक्की से पांच लोगों की मौत हुई है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया