लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन और भारत के बीच यात्री विमानों की उड़ाने दोबारा शुरू हुईं

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी ब्रिटेन से भारत के लिए सीमित संख्या में यात्री उड़ानों का परिचालन 16 दिनों तक स्थगित रहने के बाद शुक्रवार से दोबारा बहाल कर दिया गया। दोनों देशों के बीच उड़ानें ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया प्रकार (स्ट्रेन) मिलने के बाद रोक दी गई थी।

जेनस्ट्रिंग डायग्नोस्टिक सेंटर की संस्थापक गौरी अग्रवाल ने बताया कि लंदन से पहला विमान (उड़ान संख्या एआई112) को शुक्रवार को 256 यात्रियों के साथ दिल्ली पहुंचा। इस उड़ान का परिचालन एअर इंडिया ने किया।

उल्लेखनीय है कि जेनस्ट्रिंग डायग्नोस्टिक सेंटर के जिम्मे दिल्ली हवाई अड्डे पर सभी यात्रियों की कोविड-19 जांच है।

उन्होंने बताया कि विस्तार का विमान 291 यात्रियों को लंदन से लेकर शनिवार को दिल्ली पहंचेगा जबकि दो विमान - एक एअर इंडिया का और दूसरा ब्रिटिश एयरवेज- रविवार को कुल 481 यात्रियों के साथ दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरेंगे।

अग्रवाल ने रेखांकित किया कि शुक्रवार को सुबह साढ़े दस बजे ब्रिटेन से दिल्ली के लिए एकमात्र विमान (उड़ान संख्या एआई112) उतरा।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस महीने के शुरुआत में बताया था कि आठ जनवरी से 23 जनवरी तक ब्रिटेन और भारत के बीच सप्ताह में केवल 30 उड़ानों का परिचालन किया जाएग जिनमें से 15-15 उड़ानें ब्रिटिश और भारतीय विमानन कंपनियों की होगीं।

भारत ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस का प्रकार (स्ट्रेन) मिलने के बाद दोनों देशों के बीच 23 दिसंबर से सात जनवरी तक सभी यात्री विमानों की उड़ाने स्थगित कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल