लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के नए स्वरूप से प्रभावित देशों से उड़ानों पर रोक लगे: केजरीवाल का प्रधानमंत्री से आग्रह

By भाषा | Updated: November 28, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार को आग्रह किया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप से प्रभावित देशों से भारत आने वाली उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए।

केजरीवाल ने एक पत्र में लिखा, ‘‘हमारे देश ने पिछले डेढ़ साल में कोरोना वायरस के खिलाफ मुश्किल लड़ाई लड़ी है। काफी कठिनाइयों के बाद और हमारे लाखों कोविड योद्धाओं की नि:स्वार्थ सेवा के कारण हमारा देश कोरोना वायरस से उबर पाया है।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा, ‘‘हमें डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) द्वारा हाल में पहचाने गए इस नए चिंताजनक स्वरूप को भारत में आने से रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाना चाहिए।...मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इन क्षेत्रों से आने वाली उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाएं। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति भारत आ गया, तो इस संबंध में कोई भी देरी घातक साबित हो सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया