आगरा से नागपुर के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई

By भाषा | Updated: August 30, 2021 22:56 IST2021-08-30T22:56:20+5:302021-08-30T22:56:20+5:30

Flight service started from Agra to Nagpur | आगरा से नागपुर के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई

आगरा से नागपुर के लिए उड़ान सेवा शुरू हुई

आगरा से अब एक और शहर नागपुर के लिए कनेक्टिविटी बढ़ गयी है। दरअसल आगरा से अहमदाबाद, बंगलुरू के लिए चलने वाली उड़ानों पर अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। इन उड़ानों को बड़ी संख्या में यात्री मिल रहे हैं। अभी तक इंडिगो ही फ्लाइट संचालित कर रही है। अब अन्य एयरलाइंस भी रुचि दिखाने लगी हैं।इस संबंध में खेरिया एयरपोर्ट के निदेशक ए.अंसारी ने बताया कि सोमवार से इंडिगो ने फ्लाइट शुरू की है और अहमदाबाद जाने वाली उड़ान ही अहमदाबाद से नागपुर गई है। उन्होंने बताया कि यह 72 सीट वाली उड़ान है। निदेशक अंसारी के अनुसार इसके अलावा चार और शहरों के लिए जल्द फ्लाइट शुरू होने वाली है। इनमें देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, भोपाल के अलावा दो अन्य शहर शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Flight service started from Agra to Nagpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे