लाइव न्यूज़ :

कुशीनगर से दिल्ली, मुंबई और कोलकाता के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 13:34 IST

Open in App

(मनोज राममोहन)

कुशीनगर (उप्र), 20 अक्टूबर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता से कुशीनगर विमानतल के लिए शीघ्र ही उड़ानें परिचालित होंगी जिसका बुधवार को उद्घाटन किया गया है।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि कुशीनगर हवाई अड्डे से बौद्ध तीर्थ स्थलों को जोड़ा जाएगा।

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि पिछले सात साल में 54 नए हवाई अड्डे निर्मित हुए हैं। मंत्री ने कहा कि दिल्ली से कुशीनगर के बीच उड़ानें 26 नवंबर से सप्ताह में चार दिन परिचालित होंगी।

इसके अलावा मुंबई और कोलकाता के बीच उड़ानों का परिचालन होगा।

स्पाइसजेट कंपनी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि दिल्ली-कुशीनगर-दिल्ली सेक्टर पर सप्ताह में चार दिन- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ानों का परिचालन होगा। यह सेवा 26 नवंबर से प्रारंभ होगी।

विज्ञप्ति में कहा गया, “एयरलाइन कुशीनगर को दो और महानगरों- मुंबई और कोलकाता से जोड़ेगी। यह सेवा 18 दिसंबर 2021 से शुरू होगी।”

स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि कुशीनगर विमानतल के लिए शुरू हुई नई ‘उड़ान’ फ्लाइट से इस पवित्र शहर में पर्यटन को बल मिलेगा क्योंकि यह भगवान बुद्ध का महापरिनिर्वाण स्थल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव