लाइव न्यूज़ :

चार राज्यों के उड़ान यात्रियों को कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी: बंगाल सरकार

By भाषा | Updated: February 24, 2021 21:46 IST

Open in App

कोलकाता, 24 फरवरी महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को इन राज्यों से उड़ानों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए कोरोना वायरस की निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार यात्रियों को उड़ान प्रस्थान के 72 घंटे के भीतर आरटी-पीसीआर जांच से गुजरना होगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक और तेलंगाना राज्यों में कोविड-19 मामलों की बढ़ोतरी की प्रवृत्ति और पिछले अगस्त में जारी आदेश को जारी रखते हुए आपको यह सूचित किया जाता है कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि 27 फरवरी से इन चार राज्यों से आने वाले सभी यात्रियों को अनिवार्य रूप से एक कोविड-19 निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट साथ रखनी होगी।’’

इसमें कहा गया है कि इस संबंध में सभी एयरलाइंस को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे