लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हवाई अड्डे के टी1 टर्मिनल पर 31 अक्टूबर से फिर से शुरू होगा उड़ानों का संचालन

By भाषा | Updated: October 8, 2021 12:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर दिल्ली हवाई अड्डे के टी1 टर्मिनल पर करीब 18 महीने के बाद 31 अक्टूबर से उड़ानों का संचालन फिर से शुरू होगा। इसका संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जीएमआर समूह के नेतृत्व वाले डायल ने बताया कि इससे पहले दिल्ली हवाई अड्डे के टी3 और टी2 टर्मिनल ने क्रमशः 25 मई, 2020 तथा 22 जुलाई, 2021 से उड़ानों का संचालन फिर से शुरू किया।

टी1 टर्मिनल से उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू होने से दिल्ली हवाई अड्डा पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा।

डायल ने एक वक्तव्य में कहा, "करीब 18 महीने तक बंद रहने के बाद टी1 टर्मिनल से उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। विमानन कंपनी इंडिगो और स्पाइसजेट अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।"

टी1 टर्मिनल से उड़ानों का परिचालन बहाल होने पर इंडिगो की पहली उड़ान मुंबई के लिए रवाना होगी।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण टी1 टर्मिनल पर 25 मार्च 2020 के बाद से उड़ानों का परिचालन बंद था।

डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार ने कहा, "तीसरे टर्मिनल के फिर से शुरू होने के साथ, दिल्ली हवाई अड्डा पूरी तरह काम करना शुरू कर देगा। हम यात्रियों को आश्वस्त करना चाहते हैं कि दिल्ली हवाई अड्डे पर वे एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण में होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?