लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में अब भी विमानों का परिचालन निलंबित, कई उड़ानें रद्द

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:45 IST

Open in App

श्रीनगर, छह जनवरी कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी के बीच दृश्यता कम होने से श्रीनगर हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन लगातार चौथे दिन बुधवार को भी निलंबित है। घाटी पहुंचने वाली दर्जनों उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जमीं बर्फ को साफ करने का अभियान जारी है लेकिन लगातार भारी बर्फबारी और कम दृश्यता की वजह से रनवे पर विमानों का आवागमन नहीं हो सकता है। दिन भर के लिए दर्जनों उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि मौसम में सुधार और रनवे पर बिल्कुल भी बर्फ नहीं जमीं होने की स्थिति में ही विमानों का परिचालन शुरू किया जा सकता है। घाटी में भारी बर्फबारी के मद्देनजर पिछले तीन दिन से विमानों का परिचालन निलंबित है।

मौसम कार्यालय के अधिकारी ने यहां बताया कि दोपहर के बाद मौसम में सुधार की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे