लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर हवाई अड्डे पर दूसरे दिन भी विमानों की आवाजाही प्रभावित

By भाषा | Updated: January 4, 2021 15:28 IST

Open in App

श्रीनगर, चार जनवरी जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में हिमपात की वजह से खराब दृश्यता के कारण सोमवार को लगातार दूसरे दिन विमानों का आवागमन रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘रनवे पर जमी बर्फ को साफ कर दिया गया है लेकिन खराब दृश्यता के कारण विमानों का परिचालन रद्द करना पड़ा।’’

अधिकारी ने बताया कि अगर मौसम अनुकूल हुआ और दृश्यता ठीक रही तो विमानों का परिचालन मंगलवार को ही होगा।

गौरतलब है कि घाटी में हिमपात के कारण रविवार को भी विमानों का परिचालन रद्द करना पड़ा था।

मौसम विभाग ने सोमवार से अगले दो दिन तक मध्यम से तेज और कहीं-कहीं भारी हिमपात की आशंका जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल