लाइव न्यूज़ :

छात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका, झुलसी

By भाषा | Updated: December 22, 2020 01:20 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), 21 दिसम्बर जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही इंटरमीडिएट की एक छात्रा पर किसी अधेड़ व्यक्ति ने कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ फेंका जिससे उसका माथा और हाथ झुलस गया है।

स्थानीय नागरिकों और पुलिस ने किशोरी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानन्जय सिंह ने सोमवार को बताया कि शहर के नाजिरपुरा मोहल्ला निवासी 17वर्षीय छात्रा सोमवार को कोचिंग से लौट रही थी, रास्ते में दुलदुल हाउस के पास किसी अधेड़ व्यक्ति ने उसपर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंका जिससे उसका दाहिना हाथ और माथा 10 से 15 प्रतिशत तक झुलस गए हैं।

एएसपी ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में कहा है कि उसपर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने वाला व्यक्ति अधेड़ उम्र का और नशेड़ी मालूम पड़ता था।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एकत्र किए गये सीसीटीवी फुटेज में लड़की पर हमला करने वाला का चेहरा नजर आ रहा है। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर टीमें गठित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सिंह ने कहा कि हमलावर की पहचान कर उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव