जबलपुर में मनाया गया झंडा सत्याग्रह

By भाषा | Updated: June 18, 2021 22:40 IST2021-06-18T22:40:26+5:302021-06-18T22:40:26+5:30

Flag Satyagraha celebrated in Jabalpur | जबलपुर में मनाया गया झंडा सत्याग्रह

जबलपुर में मनाया गया झंडा सत्याग्रह

जबलपुर, 18 जून मध्यप्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार को झंडा सत्याग्रह की वर्षगांठ मनाई गई। शहर में 18 मार्च 1923 को पहला तिरंगा फहराया गया था, जो झंडा सत्याग्रह की शुरुआत का प्रतीक था।

केन्द्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि झंडा हमें ‘‘देश पहले’’ की अवधारणा याद दिलाता है। उन्होंने लोगों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आग्रह किया।

इस अवसर पर तुलाराम चौक से टाउन हॉल तक एक यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने तिरंगा लहराया।

यह कार्यक्रम देश की आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए केन्द्र सरकार की योजना के तहत आयोजित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Flag Satyagraha celebrated in Jabalpur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे