लाइव न्यूज़ :

स्थापना दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में किया गया ध्वजारोहण, राहुल और अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Updated: December 28, 2020 11:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी एवं विकास में कांग्रेस के योगदान को याद किया।

इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सलाह दी गई थी कि वह पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हों और इस कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने ध्वजारोहण किया।

कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, वरिष्ठ नेता एंटनी, गुलाम नबी आजाद, केसी वेणुगोपाल, पवन कुमार बंसल, राजीव शुक्ला और कई अन्य नेता शामिल हुए।

राहुल गांधी के निजी दौरे पर विदेश में होने के कारण वह इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। सूत्रों का कहना है कि वह अपनी नानी से मुलाकात करने इटली गए हैं और कुछ दिनों के भीतर स्वदेश लौट आएंगे।

स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद!’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘स्थापना दिवस’ पर शुभकामनाएं। कांग्रेस देश सेवा है,कांग्रेस कर्तव्य है, कांग्रेस क़ुर्बानी है,कांग्रेस अर्पण है, कांग्रेस समर्पण है,कांग्रेस निरंतर बदलाव की सूचक है। आइये, इस ‘सेवा ही संकल्प’ के भाव को सुदृढ़ करें।’’

पार्टी अपने स्थापना दिवस पर देश भर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकाल रही है और उसने सोशल मीडिया में ‘सेल्फी विद तिरंगा’ नामक अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता सोशल मीडिया मंचों पर तिरंगे के साथ अपनी तस्वीरे और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर