लाइव न्यूज़ :

सामान्य स्कूलों में विशेष शिक्षकों का शिक्षक-छात्र अनुपात तय करना व्यावहारिक नहीं है: केंद्र सरकार

By भाषा | Updated: September 22, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर केंद्र सरकार ने बुधवार को उच्चतम न्ययालय को सूचित किया कि सामान्य स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षकों का शिक्षक-छात्र अनुपात तय करना ‘‘व्यावहारिक नहीं है’’ क्योंकि वहां इस तरह के छात्रों की संख्या के बारे में अनिश्चितता होती है।

न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ से सरकार ने कहा कि नीति यह है कि सामान्य शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाए ताकि वे दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं काो पूरा कर सकें और इसे ‘‘सक्रियता’’ से किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से पेश हुईं अतिरिक्त सोलीसीटर जनरल (एएसजी) माधवी दीवान ने कहा कि सामान्य स्कूल और विशेष स्कूल विशेष जरूरतों वाले बच्चों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

एएसजी ने पीठ से कहा, ‘‘सामान्य स्कूल में किसी कक्षा में कितने दिव्यांग बच्चे हैं, इसकी अनिश्चितता और दिव्यांगता के अलग-अलग प्रकार को देखते हुए हमारा मानना है कि विशिष्ट अनुपात तय करना संभव और व्यावहारिक नहीं है। इसलिए नीति यह है कि अधिक से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाए ताकि वे दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को पूरा कर सकें। इसे सक्रियता से किया जा रहा है।’’

पीठ में न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति सी. टी. रविकुमार भी थे।

पीठ दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा एवं प्रशिक्षण देने के लिए इसके मुताबिक योग्य विशेष शिक्षकों की नियुक्ति से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। इसने मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा