लाइव न्यूज़ :

पिछले पांच साल से अस्पताल में भर्ती है यह महिला, अब तक बन चुका है 6 करोड़ रुपये का बिल, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: January 30, 2021 15:46 IST

पेट दर्द की वजह से पांच साल पहले अस्पताल में भर्ती हुई महिला आज तक वहीं है। इस महिला के इलाज पर अब तक 6 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे बेंगलुरु की रहने वाली पूनम एक सर्जरी के दौरान कोमा में चली गई। जिसके बाद महिला के शरीर के कुछ हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया।परिवार वाले इस महिला के इलाज पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च कर चुके हैं।

अस्पताल जाना किसे अच्छा लगता है, कोई भी इंसान मजबूरी में ही अस्पताल में भर्ती होता है। अस्पताल में एडमिट होने के दौरान भी वह बस जल्द से जल्द ठीक होकर अपने घरवालों के पास वापस आना चाहता है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के लिए मरीज डॉक्टर की हर बात को मानता है और जल्द से स्वस्थ होकर वापस घर लौट आता है। लेकिन क्या हो अगर कोई पिछले पांच साल से अपनी बीमारी के कारण अस्पताल में ही भर्ती हो तो....

जी हां ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला बेंगलुरु से सामने आया है। जहां एक महिला पिछले पांच सालों से एक अस्पताल में भर्ती है। न्यूज18 में छपी खबर के मुताबिक इस महिला का नाम पूनम है। पूनम को पांच साल पहले पेट में दर्द हुआ था, जिसका इलाज कराने के लिए वह अस्पताल में भर्ती हुई थी। मनिपाल हॉस्पिटल में पूनम अपना पेट का इलाज कराने अस्पताल गई, जिसके बाद सर्जरी के दौरान वह कोमा में चली गई। 

कोमा में जाने के बाद वह अब मुश्किल से हिल और बोल पाती हैं। डॉक्टरों ने घर वालों को पांच साल पहले ही पूनम को इसी हालत में घर ले जाने को कह दिया था, लेकिन परिवार वालों को उम्मीद थी कि पूनम पहले की तरह ठीक हो जाएगी। पूनम के घरवालों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण आज पूनम की यह दूरदशा है। अस्पताल में पूनम का इलाज जारी है और उसके इलाज में अब तक 6 करोड़ रुपये का बिल खर्च हो गया है। परिवार ने किसी तरह इलाज के 1.34 करोड़ रुपये चुका दिए हैं। लेकिन बाकी के पैसे अभी भी देने हैं। 

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?